“अटल बिहारी बाजपेयी राष्ट्रीय सम्मान – 2025” का आयोजन किया गया।

प्रेस विज्ञप्ति
नई दिल्ली | 2025

ज्ञानशक्ति सेवा फाउंडेशन नई दिल्ली भारत द्वारा
“अटल बिहारी बाजपेयी राष्ट्रीय सम्मान – 2025” का आयोजन किया गया।
यह राष्ट्रीय स्तर का सम्मान शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को प्रदान किया गया। इसके लिए 100 अंकों की एक शानदार आनलाइन प्रतियोगिता रखी गई जिसमें हजारों लोग शामिल रहे।यह प्रतियोगिता 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चली। इस प्रतियोगिता के विजेताओं के नाम इस तरह से हैं जिन्होंने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करके इस प्रतियोगिता में विजय हासिल किए : अप्पाशेब नाइक, विश्व रंजन त्रिपाठी, वंदना अवस्थी, सनगला चंद्रशेखर, रविकांत श्रीवास्तव, सुनीता चांदना, आकांक्षा अग्रवाल, एडवोकेट अब्दुलअमानी कुरैशी, महावीर सैन, अनुराधा राजपुरोहित, डॉ. थिरुप्पाथी केटीएम, राजलक्ष्मी.आर, आचार्य सुशांत मिश्र सूर्य, सरोज बाला, बोइना नरसैया, एसके रुकसाना। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विजेताओं को उनके चयनित अवार्ड को दिया गया। ज्ञानशक्ति सेवा फाउंडेशन ने आधिकारिक रुप से भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के जन्मदिवस 25 दिसंबर को मनाते हुए भारत में पहली बार इस राष्ट्रीय सम्मान समारोह को लांच किया। विजेताओं को घोषित निम्न सम्मान/अवार्ड से सम्मानित किया गया:

🔹 1️⃣ अटल बिहारी वाजपेयी राष्ट्रीय गौरव सम्मान
Atal Bihari Vajpayee Rashtriya Gaurav Samman
➡ समाजसेवा, शिक्षा, राष्ट्रनिर्माण हेतु उत्कृष्ट योगदान।

🔹 2️⃣ अटल बिहारी वाजपेयी सेवा रत्न सम्मान
Atal Bihari Vajpayee Seva Ratna Award
➡ शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण में विशेष योगदान।

🔹 3️⃣ अटल प्रेरणा सम्मान
Atal Prerna Samman
➡ राष्ट्रहित में प्रेरणादायक कार्य करने वालों हेतु।

🔹 4️⃣ अटल भारत निर्माण सम्मान
Atal Bharat Nirman Samman
➡ सामाजिक एवं राष्ट्रीय विकास में योगदान हेतु।

🔹 5️⃣ अटल वसुधा संरक्षण सम्मान
Atal Vasudha Sanrakshan Samman
➡ पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास हेतु

🔹 6️⃣ अटल नारी शक्ति सम्मान
Atal Nari Shakti Samman
➡ महिला सशक्तिकरण में योगदान हेतु।

🔹 7️⃣ अटल शिक्षा ज्योति सम्मान
Atal Shiksha Jyoti Samman
➡ शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु।

🔹 8️⃣ अटल राष्ट्रीय सेवा सम्मान
Atal Rashtriya Seva Samman
➡ समर्पित समाजसेवियों के लिए।

यह सम्मान भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी जी के विचारों, मूल्यों और राष्ट्र-निर्माण की भावना को समर्पित है।
पुरस्कार प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, योग्यता आधारित एवं प्रमाणित रही।
प्रत्येक प्रमाण-पत्र पर Unique Certificate Number एवं QR Code Verification उपलब्ध है। डॉ• परमानंद शुक्ल ‘विद्यावाचस्पति’ ( संस्थापक/ राष्ट्रीय अध्यक्ष) ज्ञानशक्ति सेवा फाउंडेशन ने सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई देते हुए कहे कि आप सभी इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में भाग लेकर भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का और भारत का मान बढ़ाए हैं। हमें आप सभी पर गर्व है। डॉ• परमानंद और कविता देवी दोनों डायरेक्टर्स ने अपने सदस्यों, देशवासियों को नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ देते हुए अपनी खुशी जाहिर किए। उन्होंने हमारे राष्ट्रीय संवाददाता से बात करते हुए कहा कि आज संस्था अगर इतने आगे बढ़कर लोगों की और समाज की सेवा कर रही है तो इसमें हमारे सदस्यों का विशेष योगदान है। हमें अपने सभी सम्मानित सदस्यों पर गर्व है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
×